बलबड्डा में सर्प दंश से अधेड़ महिला की मौत

Updated at : 29 Jun 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
बलबड्डा में सर्प दंश से अधेड़ महिला की मौत

अंधेरे में घर से सामान निकालने के दौरान सांन ने काटा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा बलबड्डा थाना क्षेत्र के लीलातरी कुसातरी गांव में सर्प दंश से भरत यादव की पत्नी सुलेखा देवी (48) की मौत हो गयी. इस मामले में ग्रामीण नवल किशोर यादव ने बताया कि महिला कुछ सामान को निकालने के लिए घर में गयी थी. उस समय बिजली नहीं रहने के कारण घर अंधेरा था. अंधेरे में महिला सामान निकाल रही थी. इसी बीच कंधे के पास जहरीले सांप ने डंस लिया. महिला को थोड़ी ही देर में सर्प दंश का असर दिखने लगा. घरवालों को जानकारी दी. इसके बाद महिला अचेत हो गयी. घर वालों ने डोय स्थित ग्रामीण डॉक्टर को जैसे ही दिखाया डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola