बीडीओ ने अधूरे कार्य और आवास योजनाओं में गति लाने के दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने अधूरे कार्य और आवास योजनाओं में गति लाने के दिये निर्देश

बोआरीजोर प्रखंड में पंचायत सचिव एवं मुखियाओं की बैठक आयोजित

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत सचिवों और मुखियाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड के कई पंचायत सचिवों का तबादला हो चुका है. तबादला हुए सचिव अपने अधूरे कार्य 31 मार्च तक अवश्य पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि जितने भी आवास अधूरे हैं, उन्हें पूरा किया जाये और जनमन आवास योजना में गति लाने के लिए लाभुकों से संपर्क किया जाये. बीडीओ ने यह भी कहा कि आवास योजना में बिचौलियों को हावी नहीं होने दिया जाये. इसके अतिरिक्त, 15वें वित्त आयोग की योजनाओं को जल्द पूरा किया जाये और पंचायत की राशि को विकास योजनाओं में जल्द खर्च किया जाये. बैठक में जीपीएस गरीब हरिजन, किशोर झा, कुमोद मेहरा, मनोहर पोद्दार, आनंद मरांडी, रोशनी मरांडी, भागो मरांडी, मंजू देवी, अंजला सोरेन, सुखलाल सोरेन, महेंद्र किस्कू सहित कई अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola