मजदूरों की मेहनत पर ही विकास की बुनियाद : एलएडीसी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कन्हवारा पंचायत भवन में लगा विधिक शिविर

विज्ञापन

डीएलएसए की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने मजदूरों को कानूनी एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. इसी कड़ी में सदर प्रखंड के कन्हवारा पंचायत भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान एलएडीसी आयुष कुमार ने कहा कि मजदूरों की मेहनत पर ही विकास की बुनियाद है. सरकारी व गैर सरकारी उद्योगों में 80 प्रतिशत असंगठित मजदूर कार्य करते हैं. समय के साथ-साथ मजदूरों के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित की गयी. मनरेगा के तहत देश के असंगठित मजदूरों के लिए कम से सौ दिनों के रोजगार की गारंटी दी गयी है. मनरेगा को कानूनी दर्जा भी दिया गया है.

मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित

इसके अलावा श्रम विभाग की ओर से भी मजदूरों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही है. श्रम कार्ड व ई-श्रम कार्ड के तहत भी अनेक प्रकार के लाभ व पेंशन का प्रावधान है. इस संबंध में जागरूक रहने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्यों ने डालसा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया परमानंद साह ने किया. मौके पर पूर्व पंसस अशोक मांझी, पूर्व उपमुखिया अशोक कापरी, पंसस राजकुमार साह, पूर्व वार्ड सदस्य श्रवण साह सहित अनिरुद्ध् माल, जनार्दन साह, भूपनारायण साह, पंकज साह, मंगल मिर्धा, विकास रजक, राजेंद्र साह, विषधर साह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola