चैती दुर्गा मंदिर में हुआ कन्या पूजन

Updated at : 18 Apr 2024 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
चैती दुर्गा मंदिर में हुआ कन्या पूजन

शास्त्रों में नवमी तिथि को कन्या पूजन की महत्ता बतायी गयी है

विज्ञापन

गोड्डा, पथरगामा चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर बुधवार को दुर्गा नवमी तिथि को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गयी. इस दौरान होम यज्ञ किया गया, जहां श्रद्धालु भक्तजनों ने मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुति दी. दुर्गा पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया. शास्त्रों में नवमी तिथि को कन्या पूजन की महत्ता बतायी गयी है. पूजा समिति व श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन का विधान पूरा किया. इस दौरान नौ कुंवारी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया गया. इसके बाद कन्या को भोजन कराकर दक्षिणा के साथ विदाई दी गयी. इस मौके पर अयोध्या धाम के आचार्य पवन जी महाराज, पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष महतो, आनंद बिहारी, सिकंदर यादव, धर्मराज पंडित, विकास यादव, सोनू यादव, रतन महतो समेत समिति सदस्य व श्रद्धालुगण मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola