जीताचक में चार साल से खराब है जलमीनार, बढ़ा पेयजल संकट

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

15वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व तीन लाख की लागत से बना था जलमीनार

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा पंचायत के जीताचक गांव के मुख्य मार्ग में लगा सोलर जलमीनार करीब चार वर्षों से खराब पड़ा है. यह सोलर जलमीनार 15वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना था. सोलर जलमीनार बनने से सड़क के किनारे बसे ग्रामीणों को ही नहीं, बल्कि आने जाने राहगीर भी पानी पीकर प्यास बुझाते थे. जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था, जिससे काफी खुशी थी. मगर कुछ ही महीनों बाद यह जलमीनार खराब जो जाने के कारण न सिर्फ ग्रामीणों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए होती है परेशानी

बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है. गांव में लगे चापानल भी सुख जाते हैं. चापानल सूखने के कारण ग्रामीणों को दुसरे के घर में लगा चापानल व पेयजल कूप ही उनका सहारा है. सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी की अब दुसरे के घर में जाकर पानी के लिए नहीं जाना पड़ेगा मगर कुछ ही महीनों में जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे का मुस्कान छीन गया. अब ग्रामीणों के पेयजल मात्र डब्बे का पानी खरीदकर पीने के लिए रह गया. जिसे ग्रामीण महंगे दाम पर खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीण निर्मल कुजूर, लखीराम कुजूर, संजय कुजूर, रसिकलाल टुडू, मंगल बासुकी, मंगल बासुकी, जीतराम टुडू ने वरीय पदाधिकारी से सोलर जलमीनार ठीक कराने की मांग की है. क्या कहते है मुखियासोलर जलमीनार को ठीक कराया गया था मगर पानी का लेयर कम होने के कारण पुनः खराब हो गया. वरीय पदाधिकारी से ठीक कराने का निर्देश आने पर ठीक कराया जाएगा.

– मो उस्मान गणि, मुखिया लकड़मारा पंचायत.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola