समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

वीडियो कॉल के माध्यम से निरीक्षण करने हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश

विज्ञापन

डीसी जिशान कमर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी. बैठक में डीसी द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका की रिक्ति की स्थिति, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की भौतिक स्थिति, पोषण अभियान अंतर्गत पोषण ट्रैकर एप में लाभुकों का आधार सत्यापन, टीएचआर के वास्तविक लाभुक एवं पोषण ट्रैकर एप में प्रविष्टि में अंतर, आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर वितरण की स्थिति की क्रमवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के उपरांत लक्ष्य के विरुद्ध सौ फीसदी आंकड़ों की प्रविष्टि करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का वीडियो कॉल के माध्यम से निरीक्षण करने हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का समय, सेविका/सहायिका की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, साफ-सफाई और पेयजल की स्थिति का चेक लिस्ट जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से प्राप्त कर समेकित प्रतिवेदन उपस्थापित करने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा कुमारी, सभी महिला पर्यवेक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मीगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola