स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जिलेवासियों को मिलेगा समुचित लाभ : मंत्री

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएमएफटी मद से 4.54 करोड़ की लागत से बने 100 बेड वाले सदर अस्पताल भवन का उदघाटन

विज्ञापन

श्रम व उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने गुरुवार को सदर अस्पताल के ऊपरी मंजिल में नये अस्पताल भवन का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में डीसी जिशान कमर भी मौजूद रहे. इस दौरान सिविल सर्जन डा अनंत कुमार झा व अन्य थे. इस दौरान श्रम मंत्री संजय यादव ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ हैं. जिलेवासियों को नये अस्पताल भवन का लाभ मिलेगा. बताया कि यह नया अस्पताल भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. बताया कि उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य की रही हैं. कहा कि यहां हर दिन एक्सीडेंट के कई मामले आते हैं, जिसमें उनकी कोशिश है कि गोड्डा के लोगों को अब इलाज के लिए बाहर भागलपुर और पटना न जाना पड़े, जो भी इलाज की जरूरत हो, वह हर तरह का इलाज अब गोड्डा के सदर अस्पताल में उपलब्ध करायी जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अनुभवी चिकित्सकों को सदर अस्पताल से जोड़ा जाएगा, ताकि मरीजों को इसका फायदा मिल सके.

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की हुई अनदेखी

अस्पताल को बेहतर व आकर्षक लुक देने के लिए इस बार पानी के तरह पैसा बहाया गया है. बात-बात में टेंडर कर कई नये व रिनोवेशन के कार्यों को किया गया. नये नाले भी बनाये गये और अस्पताल को चमकाने के लिए टाइल्स लगाया गया. लेकिन गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गयी, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया. एक दिन पहले निरीक्षण करने आये डीसी ने गड़बड़ियां पकड़ी. नाले के ढक्कन पर टाइल्स लगाकर छोड़ दिया गया है. इन कार्यो में गुणवत्ता के मानकों की हर हाल में अनदेखी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola