गोड्डा राजकीय मेले में गंदगी फैलाने वालों कार्रवाई, 12 दुकानदारों को लगा आर्थिक दंड
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 03 Feb 2026 10:58 PM
स्वच्छता मानकों की अनदेखी नहीं बर्दाश्त
राजकीय गोड्डा मेले की भव्यता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है. मेले में साफ-सफाई के नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. प्रशासन की टीम ने मेले में औचक निरीक्षण किया और गंदगी फैलाने वाले 12 दुकानदारों को चिन्हित कर उनके चालान काटे. मेले के मुख्य मैदान और फूड स्टॉल एरिया में कचरा इधर-उधर फेंकने वाले दुकानदारों को मौके पर ही आर्थिक दंड लगाया गया. नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन नहीं रखता या फिर गंदगी फैलाता पाया जाता है, तो उसकी दुकान हटाई भी जा सकती है. प्रशासन ने यह भी कहा कि मेले की स्वच्छता और सांस्कृतिक पहचान बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और जो दुकानदार बार-बार नियमों की अवहेलना करेंगे, उन पर कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










