रामकथा को लेकर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सैकड़ों मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन रहे शामिल

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड के अमौर गांव में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया. रामकथा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा अमौर दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकाला गया, जो कि प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा समाप्त किया गया. शोभायात्रा के दौरान शोभा बढ़ाने के लिए सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन के अलावे दर्जनों चार पहिया वाहन शामिल था. वहीं रथ पर सवार होकर अयोध्या धाम से चल कर आये राम कथा वाचक प्रकाशचंद्र जी महाराज व उनका पूरा टीम शामिल रहकर क्षेत्र का भ्रमण कर शोभायात्रा का शोभा बढ़ा रहे थे. वहीं शोभायात्रा के दौरान बज रहे भक्ति भजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय था. कमेटी के सदस्यों के अलावे ग्रामीणों ने भी शोभायात्रा के दौरान इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायी. वहीं मंगलवार की देर शाम को राम कथा का शुरुआत होने से पूर्व पंचायत की मुखिया मधुमाला सिन्हा व सेवानिवृत इंजीनियर कृष्ण कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर राम कथा मंच का विधिवत उद्घाटन करने के बाद कथा की शुरुआत हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola