पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने किया विषपान, हालत गंभीर

नगर थाना क्षेत्र के पथरा के प्रेम टोला का है निवासी
गोड्डा में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने चावल में डालने वाली दवा का सेवन कर लिया, जिससे युवक की हालत गंभीर हो गयी. युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया तथा उपचार कराया गया है. युवक का नाम लक्ष्मण कुमार महतो पिता जेठू महतो है, जो नगर थाना क्षेत्र के पथरा के प्रेम टोला का रहने वाला बताया जाता है. युवक से नगर थाना की पुलिस इस मामले में पूछताछ की. युवक ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से तंग आ गया था. रोजी रोजगार नहीं होने पर अभिभावक की बात सुननी पड़ रही थी. कुछ कर नहीं पा रहा था. इसलिए दवा का सेवन कर लिया. बताया कि इसमें किसी का दोष नही है. पुलिस द्वारा इस बाबत युवक का फर्द बयान लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










