गोड्डा के बेथेल मिशन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

गोड्डा जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बेथेल मिशन स्कूल के आदित्य खेतान ने 95.8% अंक के साथ टॉप किया। मधु स्थली पब्लिक स्कूल के 52 में से 43 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जहाँ रौशन आदित्य ने 91% अंक प्राप्त किए। संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने 100% सफलता के साथ रितिक राज 96%, नितीश कुमार 92.6% जैसे अच्छे अंक हासिल किए। टेंडर हार्ट स्कूल के नौ छात्रों ने सफलता पाई, सुलेखा कुमारी 91.4% अंक लेकर टॉपर रहीं। विवेकानंद क्लासेस की श्रेया कुमारी ने 94.4% अंक से जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया। सभी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और कड़ी लगन को सराहा है।
तस्वीर-01 से 05 तक बच्चों के नाम दर्ज संवाददाता, गोड्डा जिले में सीबीएसई के परिणाम आते ही बच्चों में काफी खुशी देखी जा रही है. इस बार गोड्डा के सीबीएसई 12वीं मान्यता प्राप्त बेथेल मिशन स्कूल के बच्चों ने भी बेहतर रिजल्ट किया है. विद्यालय के आदित्य खेतान टॉपर रहे. रिजल्ट को लेकर प्राचार्य अन्ना मार्क ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी मेहनत के बल पर बच्चों ने बेहतर रिजल्ट कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है. बच्चों की रैंकिंग – आदित्य खेतान – 95.8% – सौम्या सेजल – 95.8% – तृषा कुमारी – 94.8% – रिदम खंडेलवाल – 95.4% – रितिक राज – 96% – कुमार आर्यन – 93.2% – उज्जवल कुमार – 94.8% – रविकांत भास्कर – 91.2% – न्यासा प्रिया हेंब्रम – 94.4% – अयान गुप्ता – 92.6% – सत्यम कुमार – 92% – प्रिया कुमारी – 94% – अंजली भारती – 92.4% – शशि शेखर हेंब्रम – 90% – उम्मी अमीन – 91.2% – कुमार मणिकांत – 90% – मुस्कान भारती – 91.6% – राहुल अख्तर – 89.8% – ममता कुमारी – 90% ………………………………………………………………………… मधु स्थली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दसवीं परीक्षा में मचाया धमाल तस्वीर-06, 07, 08 छात्रों की संवाददाता, गोड्डा नहर चौक स्थित मधु स्थली के बच्चों ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय के 52 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 43 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. 8 बच्चे द्वितीय श्रेणी में सफल हुए और एक विद्यार्थी असफल रहा. रौशन आदित्य ने 91% तथा निकेश मंडल ने 90% अंक प्राप्त किए. शिवानंद और मुसाफिर ने 87.6% अंक हासिल किए. प्रियम, गौतम, करण, अंश, रिषी, दिक्किन, हरि ने क्रमशः 85%, 83.4%, 82%, 82.6%, 81.6%, 81.2% अंक प्राप्त किए हैं. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी में करीब 9 बच्चों ने 90 से अधिक अंक हासिल किए हैं. रौशन आदित्य का गणित में उच्चतम 92 अंक रहा है. विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार मंडल, शिक्षक राकेश कुमार, अभिनव आनंद, अभिषेक मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा एवं महाजबीन ने बच्चों की शानदार सफलता पर काफी प्रसन्नता व्यक्त की है. प्राचार्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं. विशेषताएं: – कुल छात्र: 52 – प्रथम श्रेणी: 43 छात्र – द्वितीय श्रेणी: 8 छात्र – टॉपर्स: रौशन आदित्य – 91%, निकेश मंडल – 90% – 9 बच्चों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए – गणित में उच्चतम अंक: 92 (रौशन आदित्य) ……………………………………………………………………………………. परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम तस्वीर-09, 10, 11 स्कूल के बच्चों की संवाददाता, गोड्डा सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. परिणाम शत प्रतिशत रहा. नितीश कुमार ने 92.6%, मयंक ने 92.4%, लकेश कुमार ने 90.6% अंक प्राप्त किए. अन्य सभी छात्र-छात्राएं भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हमें अपने छात्र-छात्राओं पर गर्व है. सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं लगन और सभी शिक्षकों—प्रदीप कुमार, संजीत कुमार, ओंकार, पंकज, जीशान आदि के अथक प्रयास एवं निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है. ” …………………………………………………………………………… टेंडर हार्ट स्कूल के कक्षा 10 का सीबीएसई में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम घोषित तस्वीर-12, 13, 14 टेंडर स्कूल के बच्चे गोड्डा: टेंडर हार्ट स्कूल, गोड्डा के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. इस वर्ष कुल 9 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी की सराहनीय सफलता रही. विद्यालय की छात्रा सुलेखा कुमारी ने 91.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. दीपिका हेम्ब्रम ने 90% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. आर्या भारती ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. मोहम्मद अल्तमश अंसारी ने 86.4% अंक प्राप्त कर चौथा स्थान पाया. आर्यन राज और श्रद्धा श्रुति ने क्रमशः 85% और 84.2% अंक लेकर पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया. सौलत बत्तूल ने 81.4% अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया. यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाती है. विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी. प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे. …………………………………………………………………. विवेकानंद क्लासेस की श्रेया कुमारी ने लाया आठवां स्थान तस्वीर-14 श्रेया कुमारी की गोड्डा. स्थानीय विवेकानंद क्लासेस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. क्लासेस की श्रेया कुमारी ने 94.4% अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है. श्रेया के पिता संजय कुमार एवं माता प्रियंका बतरा दोनों शिक्षक हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. वहीं तेजस्वी बर्नवाल ने 91% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया. स्नेह प्रिया ने 78% अंक हासिल कर अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है. छात्रों की सफलता में विवेकानंद क्लासेस का अहम योगदान रहा है. निर्देशक ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य केवल पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है. यहां से हर वर्ष जिले में टॉपर निकलते हैं, जो संस्थान की गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है. विवेकानंद परिवार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




