जमायडीह को हराकर अमडीहा की टीम ने जीता खिताब

Updated at : 05 Apr 2026 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
जमायडीह को हराकर अमडीहा की टीम ने जीता खिताब

जमायडीह में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के जमायडीह गांव में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी शोएब आलम और कमेटी के सदस्यों द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जमायडीह और अमडीहा टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमायडीह टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 67 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमडीहा टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता टीम अमडीहा को समाजसेवी के हाथों 8,001 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. उपविजेता टीम जमायडीह को कमेटी के सदस्यों द्वारा 6,001 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया. इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मो. इमरान, मो. मुजाहिद, मो. शमीम, मो. परवेज, मो. कैफ और मो. इनामुल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola