खाना बनाने के दौरान लगी आग से एक घर जला, दो घायल

Updated at : 24 Apr 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान लगी आग से एक घर जला, दो घायल

गैस सिलेंडर लीक होने हुआ हादसा

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के बेल्डिहा गांव में बुधवार को गैस लीकेज होने के कारण आगलगी की घटना में घर जलकर स्वाहा हो गया. खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया, जिसके बाद आग तेजी से पकड़ लिया. देखते ही देखते आग फूस की झोपड़ी लग गयी और तेजी से पूरे घर में फैल गयी. इसमें युवक श्रवण मंडल भी आग बुझाने के दौरान घायल हो गया. वहीं युवक की मां भी झुलस गयी. दोनों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है. बताया जाता है कि युवक की इसी माह 28 अप्रैल को शादी थी. शादी का सारा समान भी आग की भेंट चढ़ गया. आग से सिलेंडर सहित एक मोटरसाईकिल, पलंग, वस्त्र, 20 भर चांदी, नकदी 50 हजार रूपये सहित वस्त्र आदि जल गया. श्रवण मंडल ने तकरीबन 2.20 लाख रुपये के संपत्ति का नुकसान अग्निकांड में होनी बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola