होम्योपैथिक कॉलेज परसपानी में वार्षिक परीक्षा आयोजित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग द्वारा संचालित की जा रही परीक्षा

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के परसपानी पंचायत स्थित राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज सह अस्पताल परसपानी में शुक्रवार को बीएचएमएस सत्र-2023-25 प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा जारी रही. बताया गया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग द्वारा परीक्षा संचालित किया जा रहा है. परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ की गयी है. एनाटोमी-पेपर-02 की आयोजित परीक्षा में कुल 55 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ मनोज कुमार साह व परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि केंद्र में ली जा रही परीक्षा कदाचार मुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की जा रही है. परीक्षा को लेकर दंडाधिकारी के रूप में पवन कुमार परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola