वार्षिक महाशिवरात्रि के मेले का 22572 रुपये में हुआ डाक

Updated at : 26 Feb 2025 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
वार्षिक महाशिवरात्रि के मेले का 22572 रुपये में हुआ डाक

सभी ने खुली डाक में अलग-अलग लगायी गयी बोली

विज्ञापन

अंचल अधिकारी कार्यालय कक्ष में अंचलाधिकारी मदन मेहली की मौजूदगी में मंगलवार को वास्ता पहाड़ पर लगने वाली वार्षिक महाशिवरात्रि के मेले का डाक हुआ. प्रति वर्ष की भांति इस साल भी वास्ता पहाड़ प्रांगण में लगने वाला महाशिवरात्रि मेले की वार्षिक बंदोबस्ती का समय 25 फरवरी मंगलवार को अंचलाधिकारी द्वारा रखी गयी थी. इस खुली डाक में रूंजी पंचायत के कुल पांच लोगों ने भाग लिया. मेले के सरकारी डाक के रूप में 22500 रुपये रखा गया था, जिसमें इंद्रजीत मंडल, मिथिलेश रंजन, भोजल रविदास, बिंदेश्वरी साह, जयप्रकाश मंडल शामिल थे. वहीं सभी ने खुली डाक में अलग-अलग बोली लगायी. सबसे ज्यादा राशि की बोली भोजल रविदास भिगंडा ने 22572 रुपये का लगाते हुए मेला डाक को अपने नाम किया. मौके पर रूंजी पंचायत के पूर्व मुखिया पति उमेश प्रसाद साह, सीताराम रविदास, मिथुन कुमार मंडल, दिनेश मंडल, विनोद मंडल, अंचल की ओर से पप्पू ठाकुर, इलाही के साथ अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola