रघुनाथपुर विवाह भवन में आचार्यों को उत्कृष्टता के लिए किया गया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
रघुनाथपुर विवाह भवन में आचार्यों को उत्कृष्टता के लिए किया गया प्रेरित

पोड़ैयाहाट में एकल अभियान के पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर विवाह भवन में एकल अभियान के तहत आयोजित पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया. कार्यक्रम में मुखिया सिमोन मरांडी, आकाश मंडल और संघ सचिव सुभाष मरांडी उपस्थित थे. जानकारी दी गयी कि एकल अभियान गांव में आरोग्य, विकास, जागरण और संस्कार के विषय में कार्य कर रहा है. इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. मुखिया सिमोन मरांडी ने बताया कि एकल अभियान के कार्यक्रमों से गांववासियों को काफी लाभ मिल रहा है. उन्होंने आचार्यों को अपने कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. संघ सचिव सुभाष मरांडी ने भी कार्यक्रम के दौरान बताया कि एकल अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यों से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है. कार्यक्रम में माणिक पाल, हेमकांत सिंह, कुंदन कुमार, दुर्योधन कुमार, निर्मला, शिल्पा, पल्लवी कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola