शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना ईद उल फितर

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भाईचारा एवं सद्भावना का प्रतीक है ईद

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के नीमाकला, केंदुआ, बड़ा श्रीपुर, कुशबिल्ला आदि गांवों में शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद उल फितर का पर्व मनाया गया. नीमाकला के मदरसा के प्रांगण में मौलाना मोइनुल हक फैजी द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गयी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का महीना पवित्र होता है. ईद का पर्व भाईचारा एवं सद्भावना का प्रतीक होता है. पर्व शांति का संदेश देता है. नमाज समाप्त होने पर सभी एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी और सेवई खिलाकर खुशियां बांटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola