प्रभात खबर कार्यालय पहुंचीं मंत्री दीपिका, बतायी अपनी प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर कार्यालय पहुंचीं मंत्री दीपिका, बतायी अपनी प्राथमिकता

जिला अध्यक्ष रहते लगातार प्रभात खबर कार्यालय अपनी बातों को लेकर आती थी कार्यालय

विज्ञापन

काफी दिनों बाद गोड्डा स्थित प्रभात खबर कार्यालय पहुंचकर महागामा विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहते अक्सर अपनी बात और मुद्दों को लेकर यहां आती थीं. आज फिर से दफ्तर पहुंचकर पुरानी यादें ताजा हो गयीं. मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रभात खबर कार्यालय पहुंचीं और अखबार के पहले पेज पर अपनी खबर देखकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर जनमुद्दों और जनसरोकार को प्रमुखता से उठाता है. अपने संबोधन में उन्होंने राज्य और खासकर गोड्डा जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गोड्डा के किसानों को सिंचाई सुविधा से पूरी तरह आच्छादित करने के लिए लगातार पहल की जा रही है. साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. इस अवसर पर उनके अंदर की खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने कहा कि प्रभात खबर कार्यालय आकर उन्हें अपने पुराने दिनों की यादें फिर से जीवंत हो गईं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola