हनवारा में स्ट्रीट लाइट खराब, राहगीरों को हो रही परेशानी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों की भी बढ़ी गतिविधियां

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के हनवारा हाट चौक, मिल्की चौक पर ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी, जो इन दिनों खराब पड़ी हैं. इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें खराब रहने के कारण रात के समय चौक-चौराहों पर अंधेरा पसरा रहता है. इससे न सिर्फ आवागमन में कठिनाई हो रही है, बल्कि व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है. अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ने लगी है. इससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है.

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी स्ट्रीट लाइटें या तो पूरी तरह बंद हैं या झिलमिलाती रहती हैं. कभी जिन लाइटों से गांव जगमगाया करता था, आज वहीं अंधकार में डूबा नजर आता है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत करवाई जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में फिर से रौशनी लौट सके. प्रशासन की लापरवाही और रखरखाव की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से लाइट ठीक करने की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola