ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

दीनबंधु मंडल ने प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याओं पर की तुरंत कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव दीनबंधु मंडल मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने बताया कि प्रखंड के मेघी पंचायत अत्यंत सुदूर क्षेत्र में स्थित है और यहां पहाड़िया आदिम जनजाति के ग्रामीणों की संख्या अधिक है. प्रदेश महासचिव ने बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. उन्होंने मांग पत्र में उल्लेख किया कि सालों से खराब पड़े जलमीनार को जल्द मरम्मत किया जाये, चापाकल के जर्जर पाइप और पार्ट्स बदलकर चालू किया जाये, मेघी चौक से इमलीटार तक सड़क का निर्माण किया जाये, मंगरा मिशन टोला से कुटनी गांव तक सड़क निर्माण जल्द शुरू किया जाये, डोरमा चौक में नवनिर्मित अस्पताल को जल्द प्रारंभ किया जाये, 15वें वित्त आयोग की राशि वेंडर के अकाउंट में न दी जाये. दीनबंधु मंडल ने कहा कि इन समस्याओं की जानकारी पहले भी डीसी को दी गई थी, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रखंड प्रशासन ने 14 दिनों के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 15वें दिन ग्रीन प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में ग्रामीणों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola