नेचर पार्क में होगा विकास कार्यों का विस्तार, बोटिंग की मिलेगी सुविधा: मंत्री

Updated:
विज्ञापन
नेचर पार्क में होगा विकास कार्यों का विस्तार, बोटिंग की मिलेगी सुविधा: मंत्री

वनभोज में पार्टी पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों का किया स्वागत

विज्ञापन

गोड्डा. महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की ओर से नये साल में विकास को नयी दिशा देने तथा कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया के पास मानिकपुर पंचायत अंतर्गत करकटघट पहाड़ स्थित नेचर पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया. कहा कि यह नेचर पार्क राज्य के 25वें स्थापना दिवस की सौगात है. यहां विकास कार्यों का विस्तार किया जायेगा. बाेटिंग की भी सुविधा मिलेगी. पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ अवैध खनन पर रोक लगाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार ने पेंशन, आवास, रोजगार, शिक्षा, बिजली और पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं. केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की राशि रोके जाने का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष याहिया सिद्दीकी समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola