राजद कार्यालय में मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दलित, शोषित, अल्पसंख्यक एवं आदिवासियों का बताया नेता

विज्ञापन

स्थानीय राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन मनाया गया. जिलाध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान केक काटकर लंबी उम्र की कामना की गयी. कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता जाहिद इकबाल ने श्री यादव को दलित, शोषित, अल्पसंख्यक एवं आदिवासियों का नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में लगातार समाज को सही दिशा देने का काम किया है. धनंजय यादव, जय प्रकाश यादव, धनंजय महतो, किरण देवी, नीलम साह, करूणा देवी, सावित्री देवी, गुलाम रसूल, गणेश यादव, बजरंगी यादव, शंभू यादव, पिंटू गुप्ता, सोनी कुमारी, चुनचुन यादव, मो जमाल, मो निसार, मो इमरान, मो शरीफ, प्रहलाद यादव, मो जमाल अहमद ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीति एवं सिद्धांतों के साथ पार्टी के विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola