तीन दिनों से लापता विक्षिप्त युवक का तालाब से मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 7:29 PM
मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव की घटना प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव से तीन दिनों से लापता विक्षिप्त युवक मो अरबाज का शव तालाब में मिला है. शनिवार की सुबह तालाब में शव देखने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया. सूचना मेहरमा थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी को दी गयी. एसआइ विधानचंद्र पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. युवक के शव को तालाब से निकलवाया. थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करायी. पहचान 25 वर्षीय युवक मो अरबाज के रूप में की गयी है. युवक का शव मिलने की खबर गांव में फैल गयी. युवक के पिता मो महबूब ने घटनास्थल पर पहुंचे. शव देख कर दहाड़ मार कर रोने लगे. थाना प्रभारी को बताया कि अरबाज विक्षिप्त था. वह 14 अगस्त की शाम से ही गायब था. इसको लेकर थाने में भी आवेदन दिया था. घटना के बाद शव को निकलवाकर थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की. हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










