लोगांय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

Updated at : 06 May 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
लोगांय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

अध्यक्ष के रूप में दशरथ कुमार मेहरा को मिले सर्वाधिक मत

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के रानीपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोगांय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. रानीपुर पंचायत की मुखिया जयरानी देवी की अध्यक्षता में पोषण क्षेत्र के अभिभावकों के साथ आयोजित बैठक में कुल 90 अभिभावक मौजूद थे. बता दें कि विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों के चयन को लेकर पर्यवेक्षक के रूप में वंश मोहन ठाकुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियारडीह के सहायक शिक्षक एवं अब्दुल रज्जाक मध्य विद्यालय बेलसर के सहायक शिक्षक मौजूद थे. इस दौरान पर्यवेक्षक द्वारा सदस्य, अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गयी. वहीं पर्यवेक्षक एवं मुखिया की उपस्थिति में सबसे पहले 12 सदस्य के चयन की प्रक्रिया शुरू की गयी. पर्यवेक्षक अब्दुल रज्जाक एवं वंश मोहन ठाकुर दोनों में संयुक्त रूप से बताया कि सदस्य का चयन के बाद अध्यक्ष के चयन के लिए क्रमशः दो दावेदार दशरथ कुमार मेहरा व मुकेश रंजन सामने आये. पर्यवेक्षक ने बताया कि सदस्यों द्वारा दशरथ कुमार मेहरा को सात मत व मुकेश रंजन को तीन मत मिले. इधर उपाध्यक्ष पद के लिए दो सदस्य क्रमशः वीणा देवी एवं तोहफा कुमारी खड़ी थी, जहां सदस्यों ने वीणा देवी को सात मत व तोहफा कुमारी को तीन मत दिये. बताया कि पदेन सचिव विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार दास मनोनीत हुए. वहीं पदेन सदस्य शिक्षक सुबोध कुमार मेहरा, शिक्षक दिलीप दास, शिक्षक नागेंद्र कुमार महतो नियुक्त किये गये. पर्यवेक्षक ने बताया कि उत्क्रमित हाई स्कूल लोगांय के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष के रूप में दशरथ कुमार मेहरा का चयन किया गया है, जबकि समिति उपाध्यक्ष पद पर वीणा देवी को नियुक्त किया गया. खबर लिखे जाने तक नये समिति के चयन की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola