इसीएल के पोकलेन मशीन में लगी आग से आंशिक नुकसान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मशीन में लगी आग से तार को हुआ नुकसान

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के जीरो पॉइंट के पास पोकलेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. परियोजना के सुरक्षा पदाधिकारी रामानंद प्रसाद ने बताया कि पोकलेन कार्य के लिए गेट से बाहर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक तार के शॉर्ट सर्किट से मशीन में आग लग गयी. हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. उन्होंने कहा कि परियोजना के दमकल के सहयोग से मशीन में लगी आग को तुरंत बुझा लिया गया. मशीन में लगी आग से तार को नुकसान हुआ है. उसे दो-तीन दिनों के अंदर ठीक कर लिया जाएगा. आग लगने से आंशिक नुकसान हुआ है. मशीन प्राय: खड़ी रहती थी. कभी-कभी कार्य पड़ने पर मशीन को निकाला जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola