भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल साह ने तेज किया प्रचार, जनता से की संवाद की अपील

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 10 Feb 2026 11:15 PM

विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का दिया भरोसा

विज्ञापन

गोड्डा नगर परिषद चुनाव की गतिविधियां तेज हो गयी हैं. भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल साह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शिवपुर, सिनेता हॉल चौक, वीआईपी कॉलनी सहित अन्य क्षेत्रों में जनता से संवाद किया. इस अवसर पर श्री साह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता के कल्याण और विकास संबंधी कार्यों को सुनिश्चित करना है. उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे के तहत नगरवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का भरोसा दिया. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र महतो, अंजनी झा, संजय झा, वरूण चौधरी, जितु सिंह, सुभाष यादव और आशिष यादव भी उनके साथ मौजूद थे. श्री साह और उनके साथियों ने स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सहयोग का आग्रह किया. नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर अनिल साह और उनके समर्थक विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola