पार्टी के सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को कराया गया अवगत

Updated:
विज्ञापन
पार्टी के सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को कराया गया अवगत

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

विज्ञापन

भाजपा की दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला रघुनाथपुर स्थित विवाह भवन में रविवार को सम्पन्न हुई. यह कार्यशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित की गयी थी. कार्यशाला के अंतिम दिन पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह और कार्यक्रम प्रभारी डब्लू भगत ने दीप प्रज्वलित कर अंतिम सत्र का शुभारंभ किया. प्रत्येक दिन कार्यशाला में तीन सत्र आयोजित किये गये, जिनमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्य पद्धति, इतिहास और विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और उनके क्रियान्वयन जैसे विषयों पर जानकारी दी गयी. इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया और नमो ऐप के उपयोग पर भी विस्तृत परिचर्चा हुई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर आधारित है. उन्होंने बताया कि भाजपा क्षणिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उसका उत्थान करना है. इस दौरान कार्यशाला में गजाधर सिंह, डोली गुप्ता, विकास मंडल, जनार्दन सिंह, सुशील रुज, मिथिलेश झा, आशीष यादव, बिमंत साह, अशोक डे, राजकुमार मंडल, सिमोन मरांडी, सुशील टुडू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola