मुख्यमंत्री के कथित बयान पर गोड्डा में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कथित बयान पर गोड्डा में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन, कार्यकर्ताओं ने माफी की मांग की

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भगवान और पूजा-पाठ को लेकर कथित टिप्पणी के बाद गोड्डा में राजनीतिक पारा चढ़ गया है. मुख्यमंत्री के बयान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शहर के कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन की गरिमा का उल्लंघन किया है और बहुसंख्यक समाज की आस्था का अपमान किया है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को संवैधानिक पद पर रहते हुए किसी भी धर्म या पूजा पद्धति पर कटाक्ष करने से बचना चाहिए. उन्होंने इसे तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसी भाषा का प्रयोग राज्य की संस्कृति के खिलाफ है. विरोध प्रदर्शन में बबलू सिंह, सुभाष यादव, नितेश उर्फ बंटी सिंह, संतोष कुमार, शिवेश वर्मा, किशन कन्हैया, राजेश भगत, पवन कुमार झा, सौरभ सुमन, शुभम कुमार और आशीष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola