महाराज जरासंध की जीवनी से कराया गया अवगत

Updated:
विज्ञापन
महाराज जरासंध की जीवनी से कराया गया अवगत

चंद्रवंशी महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह महाराज जरासंध जयंती कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड के तत्वावधान में गोड्डा जिला चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष लोबिन रवानी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह महाराज जरासंध जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराज जरासंध की जीवनगाथा और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। साथ ही चंद्रवंशी समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में प्रेरणा और उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राजेन्द्र राम चन्द्रवंशी, युवा प्रदेश महामंत्री धनंजय चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिबु सिंह चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष सलोमी देवी, जिला महामंत्री रमन रमानी, जिला युवा अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, जिला युवा महामंत्री अमित कुमार, जिला महिला अध्यक्ष उषा कुमारी, जिला महिला महामंत्री अनिता देवी, तेजनारायण रमानी, गणेश रमानी, जीतु रमानी, अनिल रमानी, रामविलास रमानी, शिवलाल रमानी, उमेश्वर रमानी, लक्ष्मी कुमारी, विमला देवी, गुला देवी, रेखा देवी सहित लगभग 350 चन्द्रवंशी समाज के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola