खैरबनी आंगनबाड़ी केंद्र का हैंडवॉश यूनिट एक साल से खराब

Updated at : 05 Mar 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
खैरबनी आंगनबाड़ी केंद्र का हैंडवॉश यूनिट एक साल से खराब

खैरबनी आंगनबाड़ी केंद्र का हैंडवॉश यूनिट एक साल से खराब

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र खैरबन्नी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. केंद्र में सुविधाओं के लिए लगाया गया हैंडवाश यूनिट पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है. हाथ धोने के लिए लगाए गए कुल पांच नल टूटकर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं. इसके अलावा, हैंडवाश यूनिट में पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सुन्दरमुनि किस्कू ने बताया कि केंद्र में बोरिंग का मोटर खराब हो चुका है, जिस वजह से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है. पानी की समस्या के कारण बच्चे केंद्र के बाहर स्थित चापाकल से पानी पीने को मजबूर हैं. सेविका ने यह भी बताया कि केंद्र में कुल 40 बच्चे नामांकित हैं, जिन्हें पीने के पानी और हाथ धोने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पानी की अनुपलब्धता के कारण मध्याह्न भोजन के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं.

### बार-बार हैंडवॉश यूनिट खराब होने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध

यह समस्या केवल एक आंगनबाड़ी केंद्र की नहीं है, बल्कि प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में यही स्थिति बनी हुई है. हैंडवॉश यूनिट बनने के तुरंत बाद ही खराब हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें केवल ठेकेदारी के उद्देश्य से बनाया जाता है और बाद में देखभाल नहीं की जाती. प्रखंड प्रशासन भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे बच्चों और केंद्र में कार्यरत कर्मियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola