इंटर महिला कॉलेज में छात्रवृत्ति फॉर्म की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
इंटर महिला कॉलेज में छात्रवृत्ति फॉर्म की हुई जांच

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने दस्तावेजों का किया सत्यापन, जिला कार्यालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन

इंटर महिला कॉलेज, पथरगामा में शुक्रवार को छात्रवृत्ति फॉर्म की जांच की गयी. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने कॉलेज पहुंचकर कल्याण विभाग में छात्राओं द्वारा भरे गये ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच की. जांच के दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति हेतु संलग्न सभी आवश्यक दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया. साथ ही छात्राओं के नामांकन की तिथि, आधार संख्या तथा महाविद्यालय के रजिस्टर में दर्ज विवरणों का मिलान किया गया. जांच के क्रम में सभी कागजात एवं विवरण सही पाये गये. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला स्तरीय पदाधिकारी को भेजी जाएगी. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola