बीएलए को मतदाता सूची सुधार में पारदर्शिता के सिखाये गये गुर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2026 5:56 PM

विज्ञापन

गोड्डा सदर प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 44 अधिकारियों ने 45 बीएलए और बीएलए-2 को मृत, दोहरी प्रविष्टि या पलायन कर चुके मतदाताओं के नाम हटाने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया सिखाई। प्रमुख राजनीतिक दलों के बूथ कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और मतदाता सूची सुधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। सीओ हलधर सेठी ने बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. शिविर का आयोजन सीओ हलधर सेठी की देखरेख में हुआ. इसमें गोड्डा पूर्वी क्षेत्र की 10 पंचायतों के विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए और बीएलए-2 ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को दुरुस्त करना और मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में राजनीतिक दलों की भागीदारी को मजबूत करना था. बीएलए और बीएलए-2 को मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले या स्थाई रूप से पलायन कर चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया सिखाई गई. साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 को सही तरीके से भरने की ट्रेनिंग दी गई. मतदाता सूची में सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेजों और नियमों की जानकारी भी दी गई. सीओ हलधर सेठी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने में बीएलए की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. प्रशासन और राजनीतिक दलों के समन्वय से ही आदर्श मतदाता सूची तैयार की जा सकती है. इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा, झामुमो और राजद समेत कई प्रमुख दलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से जुड़े अपने संशयों और व्यावहारिक दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola