गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर दिया गया विशेष जोर

Published by :SANJEET KUMAR
Published at :27 Apr 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर दिया गया विशेष जोर

आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम

विज्ञापन

आठवां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महागामा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान सुपरवाइजर अनीता सोरेन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है. नगर पंचायत क्षेत्र के केंद्र संख्या ग्यारह में सेविका अनीता देवी के नेतृत्व में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न करायी गयी. सुपरवाइजर अनीता सोरेन ने पोषण पखवाड़ा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जन्म से लेकर छह वर्ष तक की आयु बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने माताओं को बच्चों के आहार में हरी सब्जियां, दाल, दूध, अंडा और फल शामिल करने, समय-समय पर टीकाकरण कराने और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की सलाह दी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को पोषण संबंधी कई उपयोगी जानकारियां दी गयी और उनके सवालों का समाधान भी किया गया.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola