अवैध शराब बरामदगी के मामले में लाइन होटल संचालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अवैध शराब बरामदगी के मामले में लाइन होटल संचालक गिरफ्तार

अशोक भगत को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम रोड स्थित एक लाइन होटल संचालक अशोक भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों पथरगामा पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान उक्त लाइन होटल से अवैध शराब बरामद की गयी थी. इस मामले को लेकर थाना के अवर निरीक्षक योगेश प्रसाद यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी संख्या 92/25 दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने गुप्त सूचना के माध्यम से अशोक भगत को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे गोड्डा जेल भेज दिया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने का संदेश गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola