गोड्डा एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

Updated at : 16 May 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

निर्भिक होकर मतदान करने की अपील

विज्ञापन

गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा ने गुरुवार को पथरगामा प्रखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. एसपी के साथ गोड्डा एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, पथरगामा बीडीओ अमल जी, थाना प्रभारी अभिनव आनंद साथ चल रहे थे. इस दौरान एसपी ने क्षेत्र के बलिया, बिसाहा, रानीपुर, लोगांय समेत कई बूथों का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बूथों पर सुरक्षा के साथ साथ मूलभूत सुविधाएं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि मतदाता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. एसपी ने कहा कि मतदान केंद्र पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी. कहा कि चुनाव दिन मतदाता अपने घर से निकलकर बूथ पर पहुंचे व निर्भीक होकर मतदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola