शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील

विज्ञापन

आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से गोड्डा मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता गोड्डा सदर सीओ हलधर सेठी ने की. बैठक में सीओ हलधर सेठी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों का असली आनंद आपसी सद्भाव और भाईचारे में है. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया और कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि भ्रामक खबरें फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अश्लील गानों और निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले, तो तुरंत स्थानीय थाने को सूचित किया जाये. वहीं, थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए प्रेरित करें. बैठक में थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और शांति समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola