शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, दुकानदार को भारी नुकसान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बाजार में पैदा हो गया अफरा-तफरी का माहौल

विज्ञापन

झारखंड-बिहार बॉर्डर के बाराहाट मुख्य बाजार के गिफ्ट कॉर्नर में करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसमें दुकानदार को लाखों का नुकसान हो गया है. आग देखते ही देखते पूरे दुकान में तेजी से पकड़ लिया. इसके बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दुकान मालिक संजीव कुमार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश की. मगर कड़ी धूप और आग से उठा धुआं तेज था, जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति आग को बुझाने में हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. आग लगने की जानकारी पीरपैंती सीओ मनोहर कुमार एसडीपीओ डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता, ईशीपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार को चलने पर त्वरित घटना स्थल पर पहुंचकर दमकल विभाग को फोन किया गया. घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद कहलगांव, पीरपैंती व ललमटिया से आयी. दमकल विभाग के कर्मी द्वारा काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी. दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola