जमीन विवाद में भतीजे ने चाची पर कुदाल से किया हमला, हालत गंभीर

प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद बेहतर उपचार के लिए किया गया रेफर
जमीन विवाद में 47 साल की महिला के गर्दन पर कुदाल से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया. घायल महिला हमलावर जयप्रकाश महतो रिश्ते में चाची है. कुदाल के प्रहार से बुरी तरह घायल हो गयी है. महिला का नाम रदौनी मसोमात है. महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलोलिया गांव की रहने वाली है. महिला के पुत्र ने पुलिस को बताया कि पूर्व से जमीन विवाद का मामला चल रहा था. इसको लेकर जब वह खेती करने गये, तो महिला के गर्दन पर ही कुदाल से प्रहार कर दिया. महिला का अंदरूनी हिस्सा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद महिला को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. जानकारी होने पर अस्पताल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी दुर्गा यादव द्वारा महिला के पुत्र का इस मामले में बयान लिया गया है. बताया कि महिला को उसके भतीजे द्वारा ही प्रहार कर जख्मी कर दिया गया है. हमला करने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचित किया. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










