कोयला लदे ट्रक की चपेट में आया कर्मी, बाल-बाल बचा

Updated:
विज्ञापन
कोयला लदे ट्रक की चपेट में आया कर्मी, बाल-बाल बचा

मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद ट्रक के धक्के से बचने के लिए सड़क के दूसरी ओर कूदा

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में कार्यरत कर्मी मार्कोस मरांडी को एक कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. घटना उस समय घटी जब मार्कोस मरांडी द्वितीय पाली में कार्य करने के लिए ऊर्जा नगर आवासीय कॉलोनी से ओसीपी कार्यालय जा रहे थे. मार्कोस ने बताया कि रास्ते में हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र से कोयला लेकर आ रही ट्रक ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक के धक्के से बचने के लिए मार्कोस सड़क के दूसरी ओर कूद पड़े, जिससे उनकी जान बच गयी, लेकिन इस दौरान उनके हाथ, पैर और सिर में चोटें आयीं. चिकित्सक डॉक्टर यूके चौधरी ने बताया कि मार्कोस को हल्की चोटें आयी हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola