वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ चोर धराया

Updated at : 18 Sep 2024 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ चोर धराया

आरोपी पथरा से बाइक चोरी कर भाग रहा था, जिसे रंगेहाथ पकड़ा गया

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है. पकड़ाये बाइक चोर का नाम अफजाल अंसारी पिता खुदा बख्सअंसारी है, जो महगामा के मोहनपुर का रहने वाला है. मामले को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश महली ने बताया कि बाइक चोर बिना किसी नंबर की बाइक चलाकर जा रहा था. पुलिस द्वारा पहले से ही रोतारा चौक के पास जांच की जा रही थी. तभी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. इंस्पेक्टर दिनेश महली ने बताया कि आरोपी पथरा से बाइक चोरी कर भाग रहा था, जिसे रंगेहाथ पकड़ा गया है. पकड़ाये चोर ने अन्य बाइक की चोरी करने की जानकारी भी पुलिस को दी है. मालूम हो कि जिले में बाइक चोर का संगठित गिरोह काम करता है. पहले भी महागामा व मेहरमा में पुलिस ने चोरी की बाइक व समान आदि को बरामद किया है. चोरी की बाइक को भारी संख्या में कोयले की ढुलाई में लगाया जाता है. बाइक चोर महंगी बाइक को कम पैसों में ही हैंडलर को थमा देते हैं. इसका खामियाजा वाहन मालिक को भुगतना पड़ता है. इस दौरान सब इंस्पेक्टर अमित मरकी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola