शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

महेशधाशा केंदुआ गांव में अवैध शराब की भारी मात्रा के साथ धराया आरोपी
शराब तस्करों के खिलाफ पोढ़ैयाहाट पुलिस सख्त रवैया अपनाये हुए है. इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के महेशधाशा केंदुआ गांव के कालीचरण बास्की को पुलिस ने कांड संख्या 27/26 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कालीचरण बास्की के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके से 200 मिलीलीटर की विदेशी शराब के 1650 पाउच जब्त किये. महावीर पंडित ने यह भी कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और प्रशासन पूरी तरह से कार्रवाई के मूड में है. पुलिस की यह कार्रवाई शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




