खैराटीकर गांव के पास सड़क हादसे में किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
खैराटीकर गांव के पास सड़क हादसे में किशोर की मौत

खैराटीकर गांव के समीप दुर्घटना, परिवार और ग्रामीणों में शोक

विज्ञापन

महागामा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव के पास हुए सड़क हादसे में हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी मो. फिरदौस आलम (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. फिरदौस आलम के निधन की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजन रो-रोकर बुरी तरह से सदमे में हैं. शुक्रवार को रांची से शव लाने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. बताया गया कि बीते दिनों फिरदौस बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खैराटीकर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आयीं. महागामा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर किया गया. स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीण विकास मंत्री और महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के प्रयास से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए वेंटिलेटर पर रखा. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. हादसे के बाद परिजन और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं और इस घटना ने पूरे समुदाय को स्तब्ध कर दिया है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola