ePaper

राजमहल कोल परियोजना में अवैध कोयला जब्त

Updated at : 02 Dec 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
राजमहल कोल परियोजना में अवैध कोयला जब्त

जनकपुर, बलिया और कद्दू टोला से कुल 11.68 टन कोयला ईसीएल को सुपुर्द

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के प्रभावित जनकपुर गांव में ईसीएल के सिक्योरिटी पदाधिकारी, ललमटिया पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से रखा हुआ 7.68 टन कोयला जब्त किया. इसी तरह परियोजना के अधीनस्थ हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र के बलिया और कद्दू टोला से भी अवैध रूप से रखे गये 4 टन कोयले को जब्त किया गया. सिक्योरिटी पदाधिकारी इंद्रदेव टुडू ने बताया कि दोनों स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. इस प्रकार कुल 11.68 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जिसे ट्रैक्टर के माध्यम से ईसीएल को सुपुर्द कर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई अवैध कोयला बिक्री पर रोक लगाने और खनन क्षेत्र की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola