पोड़ैयाहाट में पेंशन लाभुकों के सत्यापन कार्य की समीक्षा, तीन पंचायतों की प्रगति पर नाराजगी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों के साथ हुई बैठक

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड सभागार में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के लाभुकों के सत्यापन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में बीडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के माध्यम से मोबाइल ऐप द्वारा किया जा रहा है. इस प्रक्रिया का उद्देश्य फर्जी लाभुकों को सूची से हटाकर वास्तविक जरूरतमंदों तक पेंशन का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि सत्यापन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाये. बीडीओ ने बताया कि सत्यापन कार्य में तेजी लाने के लिए सभी पंचायतों में पंचायत सहायकों को नामित किया गया है. पंचायत सहायक मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर लाभुकों का लाइव फोटो एवं आधार सत्यापन कर रहे हैं. साथ ही पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे संपूर्ण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करायें.

तीन पंचायतों की धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी

समीक्षा के दौरान पाया गया कि पोड़ैयाहाट, सकरी फुलवार एवं द्रुपद पंचायत में पेंशन लाभुकों के सत्यापन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है. इस पर बीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों से स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ ने कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में जीपीएस अजय कुमार, दामनिक मरांडी, एमओ अभय तिवारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संदीप यादव, जेई अनिल कुमार, बीपीओ संजीव कुमार सहित सभी पंचायतों के सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola