बैंककर्मी बताकर युवक से 93,600 रुपये ठगा

Updated at : 22 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बैंककर्मी बताकर युवक से 93,600 रुपये ठगा

बैंककर्मी बताकर युवक से 93,600 रुपये ठगा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा. जिले में साइबर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इधर हाल में ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक युवक से बैंक का कर्मी बताकर 33 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी. पुनः दुबारा एक युवक को इस मामले में अपना शिकार बनाया गया है. जिसमें बैंक का कर्मचारी बनकर एक युवक के साथ कुल 93,600 रुपये की ठगी कर ली गई है. यह ठगी नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना के रहने वाले युवक सूरज राउत के साथ हुई है. जहां बैंक के कर्मचारी बनकर उन्हें साइबर फ्रॉड के द्वारा कॉल किया गया और बैंक से जुड़ी जानकारी लेकर उनके बैंक खाते से पूरे 93,600 रुपये उड़ा लिये गये. इस फ्रॉड के बाद जब युवक अपनी शिकायत लेकर बैंक पहुंचा तो बैंक वालों ने कहा कि ऐसे कोई कर्मचारी उनके बैंक में नहीं हैं. आपके साथ ठगी हुई है. थाने में जाकर मामला दर्ज कराए जाने को कहा गया. बाद में युवक नगर थाने पहुंचकर फ्रॉड से संबंधित आवेदन दिया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित युवक ने बताया कि उनको बीते दिन एक कॉल आया और उसने खुद को बैंक का स्टाफ बताया और कहा कि उन्होंने बैंक से लोन लिया है और लोन से जुड़ी सारी जानकारी लेने लगा. जिसके बाद बैंक के कर्मचारी ने उनसे बैंक डिटेल्स मांगी और थोड़ी देर बाद जब युवक ने अपना अकाउंट चेक किया तो अकाउंट में रखे 93,600 रुपये निकाले जा चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola