सुंदरपहाड़ी में विक्षिप्त युवक की पीट-पीट कर हत्या

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के महुआटांड़ में गुरुवार को ग्रामीणों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को लाठी-डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक का नाम गोविंद मुर्मू (45) था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंंद ग्रामीणों को हर समय परेशान करते रहता था. इससे सभी तंग आ चुके थे. गुरुवार को गोविंद ताड़ […]
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के महुआटांड़ में गुरुवार को ग्रामीणों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को लाठी-डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक का नाम गोविंद मुर्मू (45) था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंंद ग्रामीणों को हर समय परेशान करते रहता था. इससे सभी तंग आ चुके थे. गुरुवार को गोविंद ताड़ के डंडे से स्थानीय लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहा था.
इससे ग्रामीण क्रोधित हो गये और आवेश में आकर लाठी डंडा से दौड़ा-दौड़ा कर गोविंद की पिटाई कर दी. इससे उसकी मौत हो गयी. दोपहर तीन बजे उसका शव सदर अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया है. शरीर पर चोट के निशान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




