महेशपुर के दो प्रसिद्ध शिव मंदिर में चोरी

Updated at : 07 Mar 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर के दो प्रसिद्ध शिव मंदिर में चोरी

महेशपुर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग प्रसिद्ध शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर व वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़ कर मंदिर में […]

विज्ञापन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग प्रसिद्ध शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर व वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़ कर मंदिर में स्थापित प्रतिमा के आभूषण

सहित दान पेटी में रखे हजारों की नकदी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. चोरों ने हनुमान की प्रतिमा से साढ़े 18 भरी चांदी का आभूषण, दानपेटी में रखे लगभग सात हजार नकद, पीतल की बनी मां बगलामुखी की प्रतिमा, जबकि बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर में हनुमान की प्रतिमा पर लगे

महेशपुर के दो प्रसिद्ध…
करीब 10 भरी का चांदी का मुकुट, प्रतिमा के पैर पर लगे पांच भरी चांदी का बाली सहित मंदिर में रखे दान पेटी के रुपये पर हाथ साफ कर दिया.
डीएसपी ने की मामले की जांच : इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम, थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह, सअनि उपेंद्र यादव घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की बारीकी से छानबीन की. साथ ही आसपास रह रहे लोगों व मुख्य पुजारी से भी पूछताछ की. छानबीन के क्रम में मंदिर परिसर के पूर्व दिशा से फेंके गये दो दान पेटी व मंदिर परिसर से बाहर फेंके गये एक दान पेटी अर्थात तीनों दानपेटी को बरामद कर लिया है. इधर घटना को लेकर श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष जनार्दन तिवारी के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 27/17 के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.
दान पेटी से नकदी व लाखों के जेवरात ले गये चोर
क्या-क्या हुई चोरी
बजरंगबली की प्रतिमा से साढ़े 18भर चांदी का आभूषण
पीतल की बनी मां बगलामुखी की प्रतिमा
बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर में हनुमान की प्रतिमा पर लगे करीब 10 भर का चांदी का मुकुट, बाली व अन्य जेवर ले गये चोर
मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस छापेमारी कर रही है.
नवनीत हेंब्रम, डीएसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola