गोड्डा : अडाणी जनसुनवाई हंगामा मामले में विधायक प्रदीप यादव पर मामला दर्ज

Updated at : 06 Mar 2017 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा : अडाणी जनसुनवाई हंगामा मामले में विधायक प्रदीप यादव पर मामला दर्ज

गोड्डा : अडाणी पाॅवर प्लांट को लेकर हुई जनसुनवाई के बाद हुए हंगामे के मामले में पोड़ैयाहाट से झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदाीप यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया गया है. प्रदीप यादव सहित 12 नामजद को इस मामले में आरोपी बनाया गया है. थाना कांड संख्या 37/17 के तहत भारतीयदंडविधान […]

विज्ञापन

गोड्डा : अडाणी पाॅवर प्लांट को लेकर हुई जनसुनवाई के बाद हुए हंगामे के मामले में पोड़ैयाहाट से झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदाीप यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया गया है. प्रदीप यादव सहित 12 नामजद को इस मामले में आरोपी बनाया गया है. थाना कांड संख्या 37/17 के तहत भारतीयदंडविधान की धारा 147, 148, 149, 323, 307, 337, 333, 353, 109, 120 बी के तहत उन्हें आरोपी बनाया गया है.

मालूम हो कि गोड्डा के मोतिया गांव में अडाणी पावर प्लांट लगाने को लेकर आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ था. ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया था. इससे डीएसपी बबन सिंह का सिर फूट गया था. दो एएसआइ व दो पुलिसकर्मी को भी चोटें आयीं थी. पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया, जिससे तीन ग्रामीण घायल हो गये थे. पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की थी.

आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये थे. यहां जनसुनवाई का आयोजन रविवार को हाइस्कूल में किया गया था. जनसुनवाई के दौरान बाहर में झाविमो महासचिव प्रदीप यादव भी मौजूद थे. अपर समाहर्त्ता अनिल तिर्की ने जैसे ही जनसुनवाई के समाप्त होने की घोषणा की, कुछ ग्रामीणों ने नहीं बोलने देने की बात कह हंगामा शुरू कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola