रद्द हो जनसुनवाई : प्रदीप यादव

Updated at : 06 Mar 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
रद्द हो जनसुनवाई : प्रदीप यादव

गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि मोतिया में पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन की जनसुनवाई को सरकार व अडाणी के दबाव में प्रशासन ने एक पक्षीय करा दिया. जनसुनवाई के दौरान दूसरों को बोलने नहीं दिया गया. इससे पहले छह दिसंबर की घटना को लेकर लगातार […]

विज्ञापन

गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि मोतिया में पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन की जनसुनवाई को सरकार व अडाणी के दबाव में प्रशासन ने एक पक्षीय करा दिया. जनसुनवाई के दौरान दूसरों को बोलने नहीं दिया गया. इससे पहले छह दिसंबर की घटना को लेकर लगातार जनसुनवाई को रद्द करने का आग्रह किया गया था.

जांच के लिए कमेटी बनी. राजीव रंजन को जांच पदाधिकारी बनाया गया, लेकिन उनका स्थानांतरण कर मामले को दरकिनार कर दिया गया. रविवार को प्रशासन ने सुनवाई प्रक्रिया पूरी कर ली. जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो डंडा चला कर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की गयी. गोली चलायी गयी. आंसू गैस छोड़े गये. उन्होंने जनसुनवाई को रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज में मोहानी गांव के मिथलेश यादव, देबंधा के पवन यादव, मिलटन यादव व मुकेश यादव घायल हुए हैं.

गोड्डा में जनसुनवाई नहीं, गन सुनवाई हुई : रांची : झाविमो की केंद्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने कहा कि सरकार अडाणी ग्रुप के हित में जमीन अधिग्रहण करना चाहती है. इसके लिए रैयतों व किसानों पर लाठी-गोली बरसा रही है़ जनसुनवाई में रैयतों द्वारा विरोध करने पर पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गये. लाठी व गोली चलायी गयी. सरकार लाठी-गोली चलानेवाले अफसरों को बरखास्त करे़ गोड्डा में जन सुनवाई नहीं, गन सुनवाई हुई़ इस घटना के खिलाफ सोमवार को गोड्डा में पार्टी के प्रधान महासचिव के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम होगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola