सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 06 Mar 2017 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

बोआरीजोर मुख्य पथ पर बांसभीठा के पास हुआ हादसाअनियंत्रित होकर बाइक पुलिया के नीचे गिरीजामुझरना गांव निवासी था युवक समद अंसारीजर्जर सड़क बन रही हादसे की वजह, मरम्मत की मांग बोआरीजोर : बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बांसभीठा के गांव के पास पुलिया के नीचे गिरने से बाइक सवार युवक समद अंसारी (34) की मौत हो […]

विज्ञापन

बोआरीजोर मुख्य पथ पर बांसभीठा के पास हुआ हादसा
अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया के नीचे गिरी
जामुझरना गांव निवासी था युवक समद अंसारी
जर्जर सड़क बन रही हादसे की वजह, मरम्मत की मांग

बोआरीजोर : बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बांसभीठा के गांव के पास पुलिया के नीचे गिरने से बाइक सवार युवक समद अंसारी (34) की मौत हो गयी. रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. समद जामुझरना गांव का रहने वाला बताया जाता है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पुलिस के पास अनियंत्रित होकर गिर गया. इससे ही दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस दौरान मौजूद एक्टू नेता मो अकमल अंसारी ने बताया

कि खराब मार्ग होने के कारण बाइक सवार की मौत हो गयी. पुराना पुल होने के कारण इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आये दिन इस स्थान पर दुर्घटनाएं हो रही है. कई बार सड़क मरम्मत कराने की मांग ग्रामीण कर चुके हैं. बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola